तंबाकू लाबी के आगे झुक गई केंद्र सरकार - मिश्र

तंबाकू लाबी के आगे झुक गई केंद्र सरकार -  जितेन्द्र मिश्र 

अंबरीश कुमार
लखनऊ, 8 दिसंबर। हर साल तंबाकू का सेवन शुरु करने वाले तीन लाख गरीब बच्चों में से नब्बे हजार बच्चे कैंसर के शिकार होकर दम तोड़ देते हैं पर केंद्र सरकार अभी भी तंबाकू लाबी के जाल से मुक्त नही हो पा रही है। यही वजह है कि केंद्र सरकार के कई निर्णय विवादों में घिर गए हैं। केंद्र सरकार की तंबाकू समर्थक नीतियों के खिलाफ तंबाकू विरोधी मोर्चा देश भर में अभियान छेडे़गा। यह फैसला मोर्चा ने कल केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंगलवार को सिगरेट, बीड़ी और गुटखे पर सचित्र चेतावनी को लेकर किए गए निर्णय के बाद किया है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सिगरेट, बीड़ी और गुटखे पर सचित्र चेतावनी को बदलने का फैसला एक साल के लिए टाल दिया है। मोर्चा के संयोजक जितेंद्र मिश्र ने जनसत्ता से कहा, “ कंेद्र सरकार के कर्इ्र मंत्री तंबाकू लाबी के हित को देखते हुए अपने दबाव का इस्तेताल कर रहें हैं। यही वजह है कि लोगों की सेहत की परवाह न करते हुए सिगरेट, बीड़ी और गुटखे पर से सचित्र चेतावनी बदलने का फैसला मंत्रिमडल ने टाल दिया है। यह देश के आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का सबसे बड़ा उदाहरण है।” तंबाकू विरोधी मोर्चा उत्तर प्रदेश के साथ कई राज्यों में विचार गोष्ठी और कार्यशाला के जरिए केंद्र सरकार की तंबाकू समर्थक नीतियों के खिलाफ अभियान छेड़ने जा रहा है।मोर्चा